12/15/2018

भूपेश बघेल Bhupesh Baghel


  • भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग में हुआ था। उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। 
  • 1990 से 94 तक वह जिला युवक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे। 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक रहे।
  • वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना, तब उन्होंने पाटन विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद वह कैबिनेट मंत्री भी बने। 2003 में कांग्रेस की सरकार गई तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।
  • 2004 लोकसभा चुनाव में भूपेश को दुर्ग से उम्मीदवार बनाया गया था। अक्टूबर 2014 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
  • सेक्स सीडी बांटने का मामला 27 अक्तूबर 2017 को सामने आया। आरोप था कि भूपेश बघेल ने सीडी बांटी जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का नाम सामने आ रहा था। इसे लेकर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। सीबीआई अदालत ने उन्हें आरोपी मानते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
  • विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की जीत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया