12/01/2019

ज्ञानपीठ पुरस्कार ( Gyanpeeth Puraskar ) - विजेताओं की सूची


‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ भारतीय ज्ञानपीठ न्यास द्वारा  भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। पुरस्कार की स्थापना साल 1965 में की गयी थी। यह पुरस्कार भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची के 22 भाषाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार एवं पुरस्कार राशि :-
पुरस्कार में ग्यारह लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र और वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा प्रदान की जाती है। वर्ष 1965 में 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से प्रारंभ हुए इस पुरस्कार को 2005 में 7 लाख रुपए कर दिया गया जो वर्ष 2012 में 11 लाख रुपये कर दिया गया।
वर्ष 1982 तक यह पुरस्कार लेखक की एकल कृति के लिये प्रदान किया जाता था। लेकिन इसके बाद से यह भारतीय साहित्य में संपूर्ण योगदान के लिये प्रदान किया जाने लगा।

पुरस्कार विजेताओं की सूची:-
2019 : अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी (मलयालम)
2018 : अमिताव घोष (अंग्रेजी)
2017 : कृष्णा सोबती (हिन्दी)
2016 : शंख घोष (बांग्ला)
2015 : रघुवीर चौधरी (गुजराती)
2014 : भालचन्द्र नेमाड़े (मराठी) एवं रघुवीर चौधरी (गुजराती)
2013 : केदारनाथ सिंह (हिन्दी)
2012 : रावुरी भारद्वाज (तेलुगू)
2011 : प्रतिभा राय (ओड़िया)
2010 : चन्द्रशेखर कम्बार (कन्नड)
2009 : अमरकान्त व श्रीलाल शुक्ल (हिन्दी)
2008 : अखलाक मुहम्मद खान शहरयार (उर्दू)
2007 : ओ.एन.वी. कुरुप (मलयालम)
2006 : रवीन्द्र केलकर (कोंकणी) एवं सत्यव्रत शास्त्री (संस्कृत)
2005 : कुँवर नारायण (हिन्दी)
2004 : रहमान राही (कश्मीरी)
2003 : विंदा करंदीकर (मराठी)
2002 : दण्डपाणी जयकान्तन (तमिल)
2001 : राजेन्द्र केशवलाल शाह (गुजराती)
2000 : इंदिरा गोस्वामी (असमिया)
1999 : निर्मल वर्मा (हिन्दी) एवं गुरदयाल सिंह (पंजाबी)
1998 : गिरीश कर्नाड (कन्नड़)
1997 : अली सरदार जाफरी (उर्दू)
1996 : महाश्वेता देवी (बांग्ला)
1995 : एम.टी. वासुदेव नायर (मलयालम)
1994 : यू.आर. अनंतमूर्ति (कन्नड़)
1993 : सीताकांत महापात्र (ओड़िया)
1992 : नरेश मेहता (हिन्दी)
1991 : सुभाष मुखोपाध्याय (बांग्ला)
1990 : वी.के.गोकक (कन्नड़)
1989 : कुर्तुल एन. हैदर (उर्दू)
1988 : डॉ. सी नारायण रेड्डी (तेलुगु)
1987 : विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज (मराठी)
1986 : सच्चिदानंद राउतराय (ओड़िया)
1985 : पन्नालाल पटेल (गुजराती)
1984 : तक्षी शिवशंकरा पिल्लई (मलयालम)
1983 : मस्ती वेंकटेश अयंगर (कन्नड़)
1982 : महादेवी वर्मा (हिन्दी)
1981 : अमृता प्रीतम (पंजाबी)
1980 : एस.के. पोट्टेकट  (मलयालम)
1979 : बिरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (असमिया)
1978 : एच. एस. अज्ञेय (हिन्दी)
1977 : के. शिवराम कारंत (कन्नड़)
1976 : आशापूर्णा देवी (बांग्ला) - प्रथम महिला
1975 : पी.वी. अकिलानंदम (तमिल)
1974 : विष्णु सखा खांडेकर (मराठी)
1973 : दत्तात्रेय रामचंद्र बेन्द्रे (कन्नड़) एवं गोपीनाथ महान्ती (ओड़िया)
1972 : रामधारी सिंह दिनकर (हिन्दी)
1971 : विष्णु डे (बांग्ला)
1970 : विश्वनाथ सत्यनारायण (तेलुगु)
1969 : फ़िराक गोरखपुरी (उर्दू)
1968 : सुमित्रानंदन पंत (हिन्दी)
1967 : के.वी. पुत्तपा (कन्नड़) एवं उमाशंकर जोशी (गुजराती)
1966 : ताराशंकर बंधोपाध्याय (बांग्ला)
1965 : जी शंकर कुरुप (मलयालम)

अन्य पुरस्कार:
व्यास सम्मान
साहित्य अकादमी पुरस्कार