3/16/2020

सकल नारायण की गुफा - पोषणपल्ली की पहाड़ियाँ

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर भोपालपटनम ब्लॉक में पोषणपल्ली ग्राम पंचायत से लगभग 5 किलोमीटर की दुरी पर पहाड़ियों पर सकल नारायण की गुफा स्थित है, जहां श्रीकृष्ण प्रतिमा विराजमान हैं।

मेला:
प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या के तीन दिन पूर्व मेला प्रारंभ होता है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रांरभ गुड़ी पड़वा के दिन इसका समापन होता है। गुफा दर्शन के लिए दर्शनार्थी चिंतावागू नदी में स्नान उपरांत गोवर्धन पर्वत पर चढ़ना प्रारंभ करते हैं।

पर्वत की ऊंचाई लगभग एक हजार मीटर है। संकरा रास्ता होने के कारण तीन-चार किमी दूरी तय करनी पड़ती है। पर्वत में श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान है। यहां छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मेले मे रस्म:
  • पहले दिन मण्डपाच्छादन।
  • दसरे दिन गोवर्धन पर्वत पर पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण।
  • तीसरे दिन श्रीकृष्ण भगवान का स्नान, पूजा-अर्चना पश्चात लोक नृत्य एवं भजन-संकीर्तन होता है।
  • चौथे दिन श्रीकृष्ण का विवाह अनुष्ठान रखा जाता है।
  • अंतिम दिन रथयात्रा के साथ मेले का समापन होता है। मट्टी परिवार को पुजारी का दर्जा हासिल है।