7/11/2020

सियादेवी - Siadevi




छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के गुरुर तहसील से धमतरी मार्ग में ग्राम सांकरा से दक्षिण की ओर 7 कि.मी. कि दूरी पर देव स्थल ग्राम नारागांव में सियादेवी (Siadevi) स्थित हैं। यह एक आध्यात्मिक एवं पर्यटक स्थल है। यहाँ प्राक्रतिक जल प्रपात एवं गुफाएँ है।

वनाच्छादित इस पहाड़ी स्थल में प्राक्रतिक जल स्त्रोतो के है। इस पहाड़ी पर दो स्थानों से जल स्त्रोतों का उद्गम हुआ हैं। उद्गम स्थल से पतले धरा के रूप में निकलकर नीचे बड़ते हैं। इन नालो को झोलबाहरा और तुमनाला के नामों से जाना जाता हैं।

पूर्व दक्षिण से आने वाला झोलबाहरा और दक्षिण पश्चिम से आने वाला तुमनाला का संगम देखते ही बनता हैं, इसी स्थल पर देवादिदेव महादेव का पवित्र देव स्थल शोभायमान हैं, संगम स्थल से जालधारा  एक प्राक्रतिक झरने के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं इस झरने कि ऊंचाई लगभग 50 फीट हैं। पास ही वाल्मीकि आश्रम स्थित है।

इन्हे देखें :