मातिनगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य कें कोरबा जिले में स्थित एक धार्मिक स्थल है। यहां स्थित मां मातिन दाई के मंदिर में लोगो की बहुत आस्था है। मातिनगढ़जिला मुख्यालय कोरबा से 65 किलोमीटर दूर पर कटघोरा - अंबिकापुर मार्ग पर स्थित गुरसिया गांव से पचरा होते हुए मातिनगढ़ जाते है।
इतिहास एवं विशेषताएं :
मातिनगढ़ छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ो में से एक थी। इसमें 84 गांव आते थे। इसका इतिहास 12वीं से 16वीं शताब्दी के बीच का है। यहां मां मातिन दाई की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि आसन की पूजा होती है। गोड़ समाज के जगत गोत्र के लोगों को उनका पूर्वज माना जाता है। स्थानिय आदिवासी समाज का मां मातिन दाई पर गहरी आस्था है।
Source: Dainik Bhaskar
Tags:
पर्यटन स्थल
