6/03/2021

भारतीय वायु सेना (IAF) में 334 पदो पर होगी नियुक्ति


भारतीय वायु सेना (IAF) में 334 पदो पर होगी नियुक्ति होगी। इन पदों पर एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-2) के माध्यम से कमीशन अधिकारियों के पद पर भर्ती (IAF AFCAT 2 Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं।


आवेदन तिथि : अध्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आयु सीमा 

फ्लाइंग ब्रांच : AFCAT से - 20 से 24 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1998 से 01 जुलाई 2002 के बीच हुआ हो। 

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) - 20 से 26 वर्ष। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 से होगी। यानी आवेदक का जन्म 02 जुलाई 1996 से 01 जुलाई 2002 के बीच हुआ हो।


शैक्षणिक योग्यता

फ्लाइंग ब्रांच : 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में मैथ्स व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवं कम से कम 60 फीसदी अंको के साथ किसी भी विषय में स्नातक

या 

कम से कम 60 फीसदी अंको के साथ बीई/बीटेक डिग्री


ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच 

50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास, 12वीं में गणित व फिजिक्स विषय होना जरूरी एवं इंजीनियरिंग में चार वर्षीय डिग्री/इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन 


ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) 

एडमिनिस्ट्रेशन : 12वीं पास एवं 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन 

एजुकेशन : 12वीं पास, कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन एवं कम से कम 60 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन

मेट्रोलॉजी : 12वीं पास एवं साइंस स्ट्रीम/मैथ्स/स्टैट्स/ज्योग्राफी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/एनवायरमेंट साइंस/एप्लाइड फिजिक्स/ओशियनोग्राफी/मेट्रोलॉजी/एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजी/इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट/जियो फिजक्स/एनवायरनमेंटल बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (50 फीसदी अंको के साथ)





नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक