7/05/2021

मदोड़ा एवं बाड़गो जलप्रपात – Madoda and Badgo Waterfall

मदोड़ा एवं बाड़गो जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव जिले में अंतागढ़ ब्लॉक से कुछ दूरी पर एक नाले में स्थित जलप्रपात है।

मदोड़ा जलप्रपात अंतागढ़ ब्लॉक के मानकोट गांव से 5 किमी दूर नाले पर स्थित हैं, इसकी ऊंचाई लगभग 50 फिट है। मानकोट से ही लगभग 3 किमी की दूरी बाड़गो जलप्रपात स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 60 फिट है। बाड़गो जलप्रपात में दो सोपान है।

दोनो ही जलप्रपात छोटे नाले पर स्थित है, इस वजह से बरसात के मौसम में इन जलप्रपातो की सुंदरता बढ़ जाती है।