10/02/2022

ताजमहल अब विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगह नहीं है। -NOW TAJ MAHAL IS NOT FAVORITE SPOT FOR FOREIGNERS TOURISTS

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Archaeological Survey of India) ने "India Tourism Statistics 2022" नाम से एक रिपोर्ट जारी की है, इस रिपोर्ट में कहा गया है "कोविड- 19 महामारी से संबंधित प्रतिबंध के कारण भारत में विदेशी पर्यटन आगमन (एफटीए) की संख्या वर्ष 2020 में 2.74 मिलियन की तुलना में 445 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज करते हुए, 2021 के दौरान घटकर 1.52 मिलियन रह गई।"

इस रिपोर्ट में उन स्थानों की एक लिस्ट जारी की गई जहां इस साल सबसे ज्यादा पर्यटक (घरेलू और विदेशी) घूमने आए हैं।


घरेलू पर्यटको की संख्यानुसार शीर्ष पर्यटन स्थल :

  1. ताज महल - 3294611
  2. लाल किला - 1323501
  3. कुतुबमीनार - 1157664
  4. स्मारक समूह, मामल्लापुरम - 1142150
  5. आगरा का किला - 1027462
  6. गोलकुंडा किला - 946972
  7. सूर्य मंदिर, कोणार्क - 672891
  8. ऊपरी किला, अगुआड़ा - 656756
  9. चित्तौरगढ़ - 590389
  10. शनिवारवाडा - 516448


विदेशी पर्यटको की संख्यानुसार शीर्ष पर्यटन स्थल :

  1. मामल्लापुरम - 144984
  2. ताज महल - 38922
  3. सालुवानकुप्पम - 25579
  4. आगरा का किला - 13598
  5. गिंगी का किला, गिंगी - 10483
  6. वट्टाकोट्टई फोर्ट - 9174
  7. कुतुबमीनार - 8456
  8. फोर्ट म्यूजियम, तिरूमायम - 8422
  9. लाल किला - 5579
  10. रॉक कट जैन मंदिर, सिट्टानसल - 5432