3/03/2023

छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 (Economic Survey Of Chhattisgarh 2022-23)

 


आर्थिक एवं सांख्यकीय संचालनालय ने छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 (Economic Survey Of Chhattisgarh 2022-23) प्रस्तुत किया जिसमे छत्तीसगढ़ के आर्थिक स्थिति के बारे में बताया गया।


छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद :

स्थिर भाव पर (GSDP) वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में वृद्धि क्रमश: 5.00, 10.00, 1.77, 2.57, 12.13, 3.01, 11.10, 2.76, -1.80, 8.46 एवं 8.00 तथा औसत वृद्धि 5.73 प्रतिशत दर्ज की गई।

वर्ष 2022-23 में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की भागीदारी 16.91 प्रतिशत एवं उद्योग क्षेत्र की भागीदारी 49.88 प्रतिशत अनुमानित और सेवा क्षेत्र की भागीदारी 33.21 प्रतिशत रहने की संभावना है।


कृषि क्षेत्र - स्थिर भाव पर वर्ष 2017-18, 2018-19,2019-20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में वृद्धि  क्रमशः - 10.90, 13.49 5.22, 4.56, 4.33 एवं 5.93 प्रतिशत अनुमानित है। वर्ष 2012-13 से 2022-23 तक औसत वृद्धि 5.31 प्रतिशत दर्ज की गई। वर्ष 2016-17 में अच्छी फसल होने के कारण वृद्धिदर 21.28 प्रतिशत रही। वर्ष 2017-18 में प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के कमी के कारण कृषि क्षेत्र में 10.90 प्रतिशत कमी रही। <

नोट : वर्ष 2011-12 में छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद (स्थिर भाव) में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी 18.10 प्रतिशत थी, वहीं निरंतर किंतु धीमी गति से घटते हुए वर्ष 2022-23 में 16.91 प्रतिशत पर आ गई है।


उद्योग क्षेत्र - स्थिर भाव पर वर्ष 2017-18, 2018-19 2019-20, 2020-21 2021-22 एवं 2022-23 में उद्योग क्षेत्र में वृद्धि  क्रमशः 9.31 16.29, 2.27 0.44, 8.07 एवं 7.83 प्रतिशत अनुमानित है। वर्ष 2012-13 से 2022-23 तक औसत वृद्धि 6.34 प्रतिशत दर्ज की गई। उद्योग क्षेत्र में खनन विनिर्माण, विद्युत, जलापूर्ति एवं निर्माण क्षेत्र शामिल हैं। 

वर्ष 2011-12 में छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद (स्थिर भाव) में उद्योग क्षेत्र की हिस्सेदारी 47.27 प्रतिशत थी, जो नरंतर वृद्धि के साथ वर्ष 2022-23 में 49.88 प्रतिशत सम्भावित है। 


सेवा क्षेत्र - स्थिर भाव पर वर्ष 2017-18, 2018–19,2019–20, 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में  क्रमशः 1.79, 3.40, 10.82, −4.41, 9.80 तथा 9.21 के वृद्धि अनुमानित है। वर्ष 2012-13 से 2022-23 तक औसत वृद्धि 5.37 प्रतिशत अनुमानित है। 

वर्ष 2011-12 में जहाँ सकल घरेलू उत्पाद (स्थिर भाव ) में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 34.63 प्रतिशत थी, यह वर्ष 2022-23 में 33.21 होना अनुमानित है।


अन्य प्रमुख जानकारी :

  • वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय बाजार मूल्य पर रू. 1.33,898 अनुमानित हैं, जबकि वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय रू. 1,20,704 है। वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नवम्बर, 2022 की स्थिति में शहरी क्षेत्र में 1,678 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 11,829 कुल 13,507 उचित मूल्य दुकानें संचालित है। वर्तमान में 72.71 लाख राशन कार्ड प्रचलित हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में 69 कृषि उपज मंडियां एवं 118 उपमंडियां कार्यरत है। छत्तीसगढ़ राज्य के 14 नियमित कृषि उपज मंडियां राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ने हेतु चिन्हांकित की गयी है।
  • वर्तमान में 08 वृहद 38 मध्यम, 2477 लघु सिंचाई योजनाएं  निर्मित हैं। जबकि 04 वृहद, 0 मध्यम एवं 340 लघु सिंचाई योजनाएं निर्माणाधीन है।
  • 71 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है।
  • सत्र 2022-23 में राज्य में 03 शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, 01 सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, रायपुर, 01 विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई, 01 विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबिकापुर, 02 स्वशासी - स्ववित्तीय एवं 26 निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय संचालित है।
  • राज्य में 32 शासकीय 01 विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई एवं 15 निजी पॉलीटेक्निक संस्था स्थापित है, जिनकी कुल प्रवेश क्षमता 8,664 है। 
  • राज्य में 01 विश्वविद्यालयीन फॉर्मेसी संस्था एवं 33 निजी फॉर्मेसी संस्था संचालित है।