4/14/2023

Auto GPT एक नया AI जो खुद सोच सकता है।



AI के बाजार में ChatGPT हर किसी के जुबान पर छाया हुआ है। परंतु ChatGPT में भी कुछ खामियां है। इस बीच AI की दुनिया में एक नई सफलता autoGPT के रूप में सामने आई है। यह एक ऐसा टूल नहीं है जो आप के सवालों के जवाब देगा, बल्कि ये प्रोग्रामिंग और कोडिंग के बारे में हमारे सोचने के तरीके में क्रांति लाने की क्षमता रखता है। और ये भी मुफ्त में उपलब्ध है। इसका निर्माण @SigGravitas नाम के एक ट्विटर यूजर में किया है।


वास्तव में autoGPT क्या है? 

यह एक AI सिस्टम है जो GPT-4 का उपयोग करके अपना कोड लिखने और Python स्क्रिप्ट को निष्पादित (Execution) करने में सक्षम है। इसका मतलब यह है कि यह पुनरावर्ती रूप से डिबग, विकास और self-improve कर सकता है। 


autoGPT की खास बात क्या है ? यह chatGTP से अलग कैसे है ?

हालांकि यह chatGPT 4 का उपयोग कोड लिखने के लिए करता है। परंतु, autoGPT के बारे में सबसे प्रभावशाली चीजों में से एक इसकी स्वायत्तता और अपने व्यवहार में खुद से सुधार करने की क्षमता है। यह सब हासिल करने के लिए autoGPT फीडबैक लूप का प्रयोग करता है जो योजना, आलोचना, कार्य, प्रतिक्रिया पढ़ने और फिर से योजना का उपयोग करता है। 


Auto GPT का उपयोग पहले से ही कुछ आश्चर्यजनक तरीकों से किया जा रहा है। आपको बस इसे एक लक्ष्य देना है और यह सर्वोत्तम जानकारी के लिए वेब को सर्च करेगा और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वायत्त रूप से काम करेगा। यदि कोई गलती होती है तो उसे खुद से सुधरेगा और लक्ष्य को हासिल करेगा। इस लिए हम कह सकते है कि आप की सोच Auto GPT की सीमा है।


Auto GPT का इस्तेमाल कैसे कर सकते है ?

Auto GPT को आप GitHub रिपॉजिटरी से डाउनलोड कर सकते है। आपको GPT-4 API का एक्सेस भी चाहिए होगा। एक बार जब आपके पास सब कुछ सेट हो जाए तो आप इसे सुरु कर सकते है।