12/10/2016

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2016

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 नागरिकों और दो संस्थाओं को राज्य अलंकरण पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया है। प्रदेश सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री दयाल दास बघेल ने  इन अलंकरणों की घोषणा की थी।


पुरस्कार 2016 : 
  1. वीरनारायण सिंह सम्मान - ग्राम भानपुरी (जिला-धमतरी) निवासी  सैनकुमार मंडावी। 
  2. गुण्डाधूर सम्मान - ग्राम खैरा (जिला-मुंगेली) निवासी कुमारी रामफूल टोंडर।  
  3. मिनी माता सम्मान  - ग्राम अमोरा (जिला-बालोद) निवासी श्रीमती चंदेश्वरी ठाकुर। 
  4. गुरू घासीदास सम्मान - ग्राम कोहका (जिला-रायपुर) निवासी श्रीमती समे बाई शास्त्री। 
  5. पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान ( पत्रकारिता ) - भोपाल (मध्यप्रदेश) विजय दत्त श्रीधर। 
  6. चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार ( इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ) - जगदलपुर (बस्तर) के नरेश मिश्र।  
  7. मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार ( प्रिंट मीडिया - अंग्रेजी ) - रायपुर शहर के वरिष्ठ पत्रकार समीर शुक्ला।  
  8. हाजी हसन अली सम्मान - मोमिनपारा रायपुर के जनाब हसन जफर रायपुरी।  
  9. संस्कृत भाषा सम्मान - दुर्गा कॉलेज रायपुर के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा।  
  10. प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान - ग्राम शिवतराई (जिला-बिलासपुर) के अभिलाष राज।  
  11. चक्रधर सम्मान - राजधानी रायपुर के रंगकर्मी और नाट्य निदेशक राजकमल नायक 
  12. दाऊ मंदराजी सम्मान - हिर्री माइंस बिलासपुर के पंडित शिवकुमार तिवारी।  
  13. डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान - ग्राम कंचनपुर (जिला-रायगढ़) के लक्ष्मण कुमार पटेल। 
  14. पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान - शैलेन्द्र नगर रायपुर निवासी विनोद कुमार शुक्ल। 
  15. दानवीर भामाशाह सम्मान - ग्राम सुरपा (जिला-दुर्ग) निवासी श्रीमती दिनेश कुमारी चतुर्वेदी। 
  16. धनवंतरी सम्मान - राजेन्द्र नगर चौक, बिलासपुर निवासी डॉ. मनोहर जी टेकचंदानी। 
  17. बिलासाबाई केवटिन सम्मान - ग्राम कुरूदडीह (जिला-दुर्ग) निवासी सानेन्द्र कुमार बघेल।  
  18. पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान - रायगढ़ के पुलिस उप निरीक्षक श्री अमित पाटले। 
  19. ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मानपेण्ड्रारोड (जिला-बिलासपुर), गौरेला सहकारी विपणन संस्था। 
  20. डॉ. भंवरसिंह पोर्ते सम्मान - ग्राम चारभाठा (जिला-दुर्ग) पुरखा के सुरता जनकल्याण समिति।