6/02/2018

आर्थिक सर्वेक्षण 2017 - 18 : छ्त्तीसगढ़


छ्त्तीसगढ़ का 2017-18 आर्थिक सर्वेक्षण, राज्य के आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री पुन्न्नूलाल मोहले ने सदन के पटल पर रखा।
छत्तीसगढ़ का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसपीडी) 2017-18 में 6.65 फीसद बढ़ोतरी का अनुमान है। 2016-17 में यह 8.41 फीसद रही। इसके बावजूद राज्य के जीएसपीडी की दर में औसत 6.31 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह प्रति व्यक्ति आय में 9.22 फीसद की बढ़ोतरी के साथ इसके 92035 रहने का अनुमान है।

प्रति व्यक्ति आय:
प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2016-17 के त्वरित अनुमान के अनुसार 84,265 रूपए से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 92035 रूपए होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.22 प्रतिशत अधिक है।

2017-18 सकल घरेलू उत्पाद में क्षेत्रवार हिस्सेदारी:

स्थिर भाव:
कृषि एवं संबंध क्षेत्र - 17.15 %
उद्योग क्षेत्र - 47.65 %
सेवा क्षेत्र - 35.20 %

प्रचलित भाव:
कृषि एवं संबंध क्षेत्र - 22.16%
उद्योग क्षेत्र - 41.01 %
सेवा क्षेत्र - 35.83 %

स्थिर भावों पर
सकल राज्य घरेलू उत्पाद:
सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अग्रिम अनुमान वर्ष 2016-17 के 2,13,649 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2017-18 में 2,27,866 करोड़ स्र्पए संभावित है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 6.65 प्रतिशत अधिक है।

सकल राज्य घरेलू मूल्यवर्धन (आधार मूल्य पर):
  • कृषि व संबद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मछलीपालन एवं वन) - 2.89 प्रतिशत।
  • उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित ) - 5.84 प्रतिशत।
  • सेवा क्षेत्र - 9.46 प्रति वृद्धि अनुमानित है।

पिछले साल 8.41 फीसद वृद्धि:
राज्य घरेलू उत्पाद के त्वरित अनुमान, वर्ष 2015-16 के 1,97,069 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2016-17 में स्र्पए 2,13,649 करोड़ आंकलित है। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 8.41 प्रतिशत आधिक है।

>>छत्तीसगढ़ का बजट 2018-19


प्रचलित भावों पर
सकल राज्य घरेलू उत्पाद :
अग्रिम अनुमान वर्ष 2017-18 में प्रचलित भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) वर्ष 2016-17 के 2,62,263 करोड़ से बढ़कर 2,91,681 करोड़ स्र्पए होना संभावित है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 11.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

सकल राज्य घरेलू मूल्यवर्धन (आधार मूल्य पर):
कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मछलीपालन एवं वन) में वर्ष 2016-17 में 53,005 करोड़ से बढ़कर 60,591 करोड़ - 14.31 % की वृद्धि।
उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में 1,04,263 करोड़ से बढ़कर 1,12,140 करोड़ - 7.56 % की वृद्धि।
सेवा क्षेत्र में 89,270 करोड़ से बढ़कर 1,00,685 करोड़ - 12.79 % की वृद्धि।

Download छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण:-
Source : http://descg.gov.in/Default.aspx