7/26/2018

खूंटाघाट बांध/जलाशय

खूंटाघाट जलाशय छत्तीसगढ राज्य के बिलासपुर जिले में बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर स्थित है। बिलासपुर जिले के रतनपुर से 12 किमी की दूरी में खारंग नदी पर इस बांध का निर्माण किया गया है। इस बांध का निर्माण 1920-30 में किया गया था। इस बांध की सहायता से पूरे क्षेत्र की सिंचाई की प्रक्रिया में मदद करता है। इसके अलावा बिलासपुर शहर में पेय जल की भी आपूर्ति की जाती है।

>> छतीसगढ़ की सिंचाई परियोजनाएँ

बांध का नाम खूंटाघाट क्यो?
इस बांध के निर्माण के समय इसके डूबान क्षेत्र के जंगल को काटा नहीं गया था। जिस वजह से इस क्षेत्र के डूबने के बाद लकडु के बड़े-बड़े ठूंठ यहाँ बचे रह गए। बड़े ठूंठ को छत्तीसगढ़ी में "खूंटा" कहते है। जिस वजह में कालांतर में इस जगह को खूंटाघाट के नाम जाना जाने लगा।

परियोजना:
खूंटाघाट बांध में जल आपूर्ति के लिए अहिरन-खूंटाघाट परियोजना बनाया गया।

छत्तीसगढ़ में परियोजनाएं:

छत्तीसगढ़ की सिंचाई परियोजनाएंबांगो बांधगंगरेल बांधतांदुला जलाशयकेलो परियोजनाबोधगघाट परियोजना अहिरन-खुटाघाट परियोजनाअरपा-भैसाझार परियोजनाकेलो परियोजना दुधवा बांध रुद्री बांधमुरुमसिल्ली बांधखुड़िया बांध