11/16/2020

बिहार विधानसभा चुनाव, 2020


17वीं बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए अक्टूबर-नवंबर 2020 में तीन चरणों में  आयोजित किए गए। तीन चरणों में आयोजित इन चुनावों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर व 7 नवंबर को क्रमशः 71, 94 व 78 सीटों के लिए मतदान हुए जिनके परिणाम 10 नवंबर 2020 को घोषित किए गए। इन चुनावों के परिणामस्वरूप राज्य में पुनः एक बार भाजपा-जदयू के गठबंधन राजग - NDA को बहुमत मिला।


शपत ग्रहण:

16 नवंबर, 2020 को जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सातवीं बार मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तारकिशाेर प्रसाद (Tarkishore Prasad) एवं रेणु देवी (Renu Devi) ने उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के अलावा 14 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। 

बीजेपी के सात तथा जेडीयू के छह नाम शामिल रहे। इसके अलावा हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के एक-एक मंत्री ने भी शपथ ली।