11/11/2020

छत्तीसगढ़ के 23 नवगठित तहसीलों के नाम 2020 - Names of 23 newly formed tehsils of Chhattisgarh 2020



छत्तीसगढ़ के नवीन तहसीलों के गठन की अधिसूचना के 11 नवम्बर, 2020 को राजपत्र में प्रकाशित कर 15 जिलों में 23 नई तहसीलों को प्रभावशील किया गया। नई तहसीलों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में तहसीलों की संख्या बढ़कर 174 हो जाएगी। प्रदेश में अभी 149 तहसीलें हैं। 


23 तहसीलों के नाम - Names of 23 newly formed tehsils:

  1. रायपुर जिले में 2 नवीन तहसीलें खरोरा और गोबरा नवापारा। 
  2. धमतरी जिले में 1 नवीन तहसील भखारा।
  3. दुर्ग जिले में 2 नवीन तहसील बोरी और भिलाई-3।
  4. राजनांदगांव जिले में 1 नवीन तहसील गंड़ई।
  5. बालोद जिले में 1 नवीन तहसील अर्जुन्दा।
  6. बिलासपुर जिले में 3 नवीन तहसील सकरी, रतनपुर और बेलगहना।
  7. मुंगेली जिले में 1 नवीन तहसील लालपुर थाना।
  8. जांजगीर-चांपा जिले में 3 नवीन तहसील सारागांव, बम्हनीडीह और बाराद्धार।
  9. कोरबा जिले में 2 नवीन तहसील दर्री और हरदीबाजार।
  10. सरगुजा में 1 नवीन तहसील दरिमा।
  11. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 2 नवीन तहसील रामचन्द्रपुर और सामरी।
  12. कोरिया जिले में 1 नवीन तहसील केल्हारी।
  13. सूरजपुर जिले 1 नवीन तहसील लटोरी।
  14. जशपुर जिले में 1 नवीन तहसील सन्ना।
  15. सुकमा जिले में 1 नवीन तहसील गादीरास।