12/13/2020

आबादकारी बिल 1906 - ABADKARI BILL


भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान 1906 में आबादकारी नामक बिल लाया गया था। 

क्या था बिल में ?

  • कोई भी किसान अपनी जमीन से पेड़ तक नहीं काट सकता था। अगर किसान ऐसा करता पाया जाता तो नोटिस देकर 24 घंटे में उसकी जमीन का पट्‌टा कैंसिल करने का अधिकार शासन के पास था।
  • जमीन किसान के बड़े बेटे के नाम पर ही चढ़ सकती थी। अगर उसकी औलाद नहीं होती और मुखिया किसान मर जाता तो जमीन अंग्रेजी शासन या रियासत को चली जानी थी।  
  • अंग्रेजों ने बारी दोआब नहर से सिंचित होने वाली जमीनों का लगान दोगुना कर दिया था।


बिल के खिलाफ 1907 में किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इसकी अगुवाई सरदार अजीत सिंह ने की। यह आन्दोलन 9 महीनों तक चला। 22 मार्च 1907 लाला बांके दयाल ने "पगड़ी संभाल जट्‌टा पगड़ी संभाल ओए..." गीत गाया। किसानों के दबाव के आगे शासन को झुकना पड़ा और नवंबर 1907 को कानून वापस ले लिया।