3/22/2021

67 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2021) विजेताओं की सूची। National Film Awards 2021

2019 में बनी फिल्मों के लिए घोषणा की गई है। ये घोषणा पिछले साल 3 मई 2020 को होनी थी लेकिन कोविड महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था। इसके लिए ऑनलाइन एंट्री हुई थी। एंट्री की लास्ट डेट 17 फरवरी 2020 थी। एक जनवरी 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक जो फिल्म Central Board of Film Certification से सर्टिफाइड हैं उनकी एंट्री इसमें है।


विशेष : छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज (Bhulan The Maze) को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म (Chhattisgarhi Film) का अवार्ड दिया गया है। पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म को इतनी बड़ी उपलब्धि मिली है।


फीचर फिल्म कैटेगरी अवॉर्ड्स

  1. बेस्ट फिचर फिल्म -  ‘मारक्कर अरबिकादालिंते सिम्हम’  (मलयालम)।
  2. बेस्ट एक्ट्रेस - मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना रनौत।
  3. बेस्ट हिंदी फिल्म - छिछोरे (सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फिल्म एवार्ड)।
  4. बेस्ट एक्टर - हिन्दी फिल्म भोंसले के लिए मनोज वाजपेयी और असुरन (तमिल) के लिए धनुष को संयुक्त रूप से.
  5. बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर - केसरी - तेरी मिट्टी - B Praak।
  6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - पल्लवी जोशी (ताशकंद फाइल्स के लिए)
  7. बेस्ट डाइरेक्टर - बहत्तर हूरें के लिए संजय पूरण सिंह चौहान.
  8. स्पेशल मेंशन - बिरयानी, जोनाकी पोरुआ, लता भगवान कारे, पिकासो।
  9. बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए।
  10. बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म - हिन्दी फिल्म कस्तूरी।