10/06/2021

नोबेल पुरस्कार 2021 – Nobel Prize ( विजेताओं की सूची )

नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 से दी जाती है। वर्तमान में वर्तमान में नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में प्रदान किए जाते है, परंतु शुरुआत में यह 5 क्षेत्रों में प्रदान किए जाते थे। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। नोबेल पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।

नोट : साहित्य का नोबेल दी स्वीडिश एकेडमी के द्वारा प्रदान की जाती है। इसकी भी अपनी नोबेल कमिटी फॉर लिटरेचर है।


नोबेल पुरस्कार के 6 क्षेत्र : शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। 


रसायन ( Chemistry ):

बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू.सी मैकमिलन को दिया गया है. दोनों को यह पुरस्कार एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए प्रदान किया गया है।


भौतिकी ( Physics ):

भौतिकी नोबेल पुरस्कार सुकुरो मनाबे, क्लॉस हेसलमैन और जॉर्जियो परिसी को जलवायु संबंधी खोज में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।


चिकित्सा ( Medical ):

अमेरिकन वैज्ञानिक हार्वे जे ऑल्टर और माइकल हॉफटन व ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स एम राइस को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए मिला है।


शांति ( Peace ):

2021 का नोबेल शांति पुरस्कार फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा  और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए दिया गया है। विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वेजियन नोबेल समिति के द्वारा की गई।


अर्थशास्त्र ( Economic ):

2021 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को अनपेक्षित प्रयोगों, या तथाकथित 'प्राकृतिक प्रयोगों' से निष्कर्ष निकालने के लिए प्रदान किया गया।


साहित्य (Literature):

दी स्वीडिश एकेडमी के द्वारा वर्ष 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को दिया गया। अब्दुलराजक गुरनाह ने अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर काफी कुछ लिखा है।

अभी तक उन्होंने कुल 10 उपन्यास लिखे है, उनके अब्दुलराजक गुरनाह द्वारा लिखित उपन्यास ( Novel / books by abdulrazak gurnah )

  1. Memory of Departure (1987)
  2. Pilgrims Way (1988)
  3. Dottie (1990)
  4. Paradise (1994)
  5. Admiring Silence (1996)
  6. By the Sea (2001)
  7. Desertion (2005)
  8. The Last Gift (2011)
  9. Gravel Heart (2017)
  10. Afterlives (2020)



Updating....


इन्हे देखें :

नोबेल और ऑस्कर दोनो पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति