5/04/2022

धनपुर / धनपुरी - Dhampur


धनपुर एक पुरातात्विक और एतिहासिक स्थल है। यह छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेण्ड्रा- सिवनी मार्ग में लगभग 23 किमी दूरी पर स्थित है। 


दर्शनीय स्थल :

यहां मां आदिशक्ति मां दुर्गा का मंदिर स्थापित है जो स्थानीय लोगो के लिए आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि, इस स्थान में पाण्डव यहां अज्ञातवास के दौरान यहां रूके थे। इस स्थान पर प्राचीन कलाकृति लोगो का आकर्षण का केन्द्र है। मुख्य रूप से बेनीबाई की प्रतिमा एवं अन्य प्राचीन मूर्तियां।


बेनीदाई/बेनीबाई :

यह विशाल चट्टान पर उकेरी गई संरचना है जो वास्तव में यह जैन धर्म से संबंधित संरचना है। किन्तु स्थानीय रूप से इसे बेनी बाई के रूप में पूजा जाता है।