11/17/2017

कोरिया जिला Koria Jila

जिला - कोरिया
स्थापना - 25 मई 1998
जिला मुख्यालय - बैकुण्ठपुर
क्षेत्रफल - 5977 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्या 2011 - 658917
तहसील - बैकुण्ठपुर, सोनहत, खड़गवां, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर
विकासखंड - बैकुण्ठपुर, सोनहत, खड़गवां, मनेन्द्रगढ़, भरतपुर
नगर निगम - 1
नगर पालिका - 3
नगर पंचायत - 3
ग्राम पंचायत - 239
जनजातियां - बैगा, गोंड़, कवंर, कोरवा, पण्डो, उराव, चरवा।
बोली - गोंडी, सरगुजिहा

इस जिले में बांस के बर्तन, छिंद पत्ती की चटाई प्रशिद्ध है। कोरिया के कोटलडोहा से पाली व ब्राम्ही भाषा में सम्राट अशोक के अभिलेख मिले है।

नदी - हसदेव ( हसदो ), गोपद, बनास, केवई।

पर्यटक :
स्थल गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, अमृतधारा जलप्रपात, गौरघाट जलप्रपात, रमइयाधाम, जटा शंकर, जोगीमठ, चांगदेवी, रामदरहा, हरचौका, सीतामढ़ी, कोटडोला।

जलप्रपात
अमृतधारा जलप्रपात :
यह खूबसूरत झरना राष्ट्रीय राजमार्ग 43 और नागपुर ग्राम पंचायत से 8 किलोमीटर दूर स्थित है, यह हसदेव नदी पर स्थित है।
गौरघाट जलप्रपात :
हसदेव नदी पर स्थित यह झरना जो कोरिया के जिला मुख्यालय से 33 किलोमीटर दूर है।
रामदाह जलप्रपात :
यह बनास नदी पर एक बहुत ही सुंदर झरना है जो भरतपुर जनपद पंचायत में स्थित है।
पोड़ी जगन्नाथ मंदिर :
यह खड़गवा जनपद पंचायत के पोंडी ग्राम पंचायत में स्थित है।
अकुरीनाला: 
अकुरी नाला को छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक एयरकंडीशनर माना जाता है। यह बैकुंठपुर से 65 किमी. दूर बंशीपुर गांव में स्थित है।
करमगोगा:
मनेंद्रगढ़ से करीब 10 किलोमीटर की दुरी पर मौसमी जलप्रपात है। पुर्ण पढ़ें